E way kya hai aur kaise banaye - E way bill registration kaise kare


क्या आप भी जानने चाहते है कि E way बिल क्या होता है, E way बिल में क्या जानकारियां होती हैं, E way बिल कैसे काम करता है, E way कितने दिन के लिए मान्य रहता है, E way बिल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें और E way बिल कैसे बनाए। यदि हां तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है।

Table of contents


E way bill kya hai aur kaise banaye - E way bill hindi detail

E way bill kya hai
E-way Bill

इस आर्टिकल में हम E way की पूरी जानकारी हिंदी में देंगे। E way बिल के बारे में जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। तो चाहिए शुरू करते है।

E way बिल का  है - E way kya hai

यदि आप कोई व्यापार करते है और आपने किसी को माल बेचा तो और उस माल को एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजना है तो भेजना वाले को e-way बिल बनाना बहुत जरूरी है E-way बिल सरकार की ऑनलाइन पोर्टल पर बनाया जाता है। e-way बनाने के बाद इस बिल को सामान ले जा रहे वाहन चालक के पास होना जरूरी है। माल भेजने के दौरान यदि पुलिस आपके माल वाले वाहन को रोक लेती है तो e-way बिल दिखाकर आप जा सकते है। यदि आपके पास e-way बिल नहीं है तो आपके वाहन को माल सहित पुलिस अपनी कस्टडी में रख लेती।

E way बिल में क्या जानकारियां होती हैं

इस बिल को भरते समय माल भेजने वाले का नाम और पता, माल प्राप्त करने करने वाले का नाम और पता तथा ट्रांसपोर्ट की जानकारी होती है। इसमें माल का नाम, साइज और मूल्य भी डालना होता है। इस बिल में माल जिस जगह पर जा रहा है उस जगह की दूरी भी लिखी होती है।

E-way बिल कैसे काम करता है

जब आप कोई माल खरीदते है जिसकी कीमत 5000 रुपए से ज्यादा है तो उसके लिए e-way बिल बनाना अनिवार्य है। यदि आपके माल की कीमत 5000 रुपए से कम है तो भी आप e-way बिल बना सकते है। E-way बिल बनाने के बाद सारी अथॉरिटी और चेकपोस्ट को ऑनलाइन आपके e-way बिल नंबर दे दिए जाते है।
E-way बिल बनाने के बाद उसे GST पोर्टल पर अपलोड करना होता है उसके बाद एक यूनीक आपको दिया जाता है जिससे EBN भी कहा जाता है। यदि माल के जा रहे  वाहन की दुर्घटना हो जाती है और माल को नए वाहन में लेजाया जाता है तब नया बिल बनाया जाता है।


E way कितने दिन के लिए मान्य रहता है

इस बिल को बनाने के बाद यह कुछ ही समय के लिए मान्य रहता है। इस बिल की मान्यता उसके माल की मंजिल की दूरी पर आधारित है।

यदि माल 100 किलोमीटर की दूरी तक भेजा जा रहा है तो बिल सिर्फ एक दिन के लिए मान्य रहता है। यदि माल 100 से 300 किलोमीटर के बीच भेजा जा रहा है तो बिल की मान्यता 3 दिन की रहेगी। यदि दूरी 300 से 500 किलोमीटर के बीच भेजा जा रहा है तो बिल सिर्फ 5 दिन के लिए मान्य रहता है। यदि दूरी 500 से 1000 के बीच है तो 10 दिन के लिए मान्य और 1000 किलोमीटर से ज्यादा के लिए 15 दिन के लिए मान्य रहता है। 


E Way रजिस्ट्रेशन कैसे करे - E way portal par registration kaise kare

E Way बिल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है। आप भी E way बिल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को क्रम से फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते है

  • सबसे पहले नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके E way बिल पोर्टल खोल ले  E way portal

  • अब Registration नाम के विकल्प पर क्लिक करके E way bill registration नाम के विकल्प पर क्लिक करे।

  • उसके बाद एक फार्म खुलेगा उसमे ऊपर के बॉक्स में आपका GST नंबर डाले और नीचे की बॉक्स में स्क्रीन पर दिखाई से रहे कोड डाले और Go पर क्लिक करे

  • उसके बाद आपके सामने एक फार्म खुलगा उसमे आपकी सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जिसमे आपके GST नंबर, आपका नाम, आपके बिजनेस का नाम, आपके पता, आपका ई मेल, और आपका मोबाइल नम्बर दिखाई देगा।

  • उसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP भेज दिया जाएगा। उस OTP को नीचे बॉक्स में डाले और verify OTP पर क्लिक करे।

  • उसके बाद नीचे बॉक्स में नया username और password बनाए और submit पर क्लिक कर दे।




इतना सब करने के बाद सफतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है। आप चाहे तो चेक करके देख सकते है

E way बिल कैसे बनाये - E Way Bill Kaise Banaye

यदि आपने E Way बिल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है और उसके बाद आपके मन में सवाल है कि E way बिल कैसे बनाये तो नीचे दी गई वीडियो को देखकर आप E way बिल बनाना सीख सकते हैं

इस वीडियो में 8:35 के बाद E way बिल बनाना सिखाया गया है इसलिए इस वीडियो को 8:35 से देखना शुरू करे।

वीडियो देखे





अन्तिम शब्द - Final words
उम्मीद करता हूं कि हमारे इस आर्टिकल में दी गए E way बिल की हिंदी जानकारी आपको पसंद आई होगी। और आपके मन के E way बिल क्या है और E way बिल कैसे बनाए इन सवालों का जवाब आपको मिल गए होंगे। साथ ही अपने यह भी जाना की E way बिल में क्या क्या जानकारियां होती हैं, E way बिल कितने दिन मान्य रहता है, E way बिल कैसे काम करता है, और बिल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें। उम्मीद करता हूं कि का हमारा E way बिल का यह हिंदी आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। हमारे इस आर्टिकल को ध्यापूर्वक पढ़ने के लिए आपका आभार।

Link not allowed

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post